रायपुर में चाकूबाजी की वारदात: बाइक पर साथ नहीं चलने की बात पर युवक की हत्या, भाई घायल – आरोपी फरार

रायपुर, 03 नवंबर 2025/ राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मामूली बात पर एक युवक ने अपने दो दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल है। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम कृष्णा देवार उर्फ तोडू है, जिसने बाइक पर साथ नहीं चलने की बात पर विवेक तांडी और सुमीत तांडी पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल विवेक तांडी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई, जबकि सुमीत तांडी का इलाज जारी है।
हमले के बाद आरोपी कृष्णा देवार उर्फ तोडू मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
👉 मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने सीसीटीवी और चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच तेज कर दी है।



