Karwa Chauth 2025: दिल्ली से मुंबई और कोलकाता से चेन्नई तक… जानिए आज आपके शहर में कितने बजे होगा चांद का दीदार!

🌕 दिल्ली में आज रात 8 बजकर 13 मिनट पर दिखेगा चांद
आज देशभर में करवा चौथ का व्रत बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुहागिनें सुबह सूर्योदय से लेकर चांद निकलने तक निर्जला व्रत रखती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। पूरे दिन का इंतजार तब खत्म होता है जब रात में आकाश में चांद दिखता है।
इस साल करवा चौथ 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को मनाया जा रहा है। पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर रात 10:54 बजे से शुरू होकर 10 अक्टूबर शाम 7:38 बजे तक रहेगी। इसी कारण व्रत का समापन आज रात चांद निकलने के बाद किया जाएगा।
🌙 किस शहर में कितने बजे दिखेगा चांद?
शहर | चांद निकलने का समय |
---|---|
दिल्ली | रात 8:13 बजे |
गुरुग्राम | रात 8:13 बजे |
नोएडा | रात 8:13 बजे |
गाजियाबाद | रात 8:13 बजे |
चंडीगढ़ | रात 8:08 बजे |
लुधियाना | रात 8:11 बजे |
जयपुर | रात 8:22 बजे |
भोपाल | रात 8:26 बजे |
इंदौर | रात 8:33 बजे |
रायपुर | शाम 7:43 बजे |
कोलकाता | शाम 7:30 बजे |
चेन्नई | रात 8:38 बजे |
मुंबई | रात 8:55 बजे |
🪔 करवा चौथ का महत्व
करवा चौथ को कर्क चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में यह व्रत वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि और पति की दीर्घायु के लिए किया जाता है। माना जाता है कि इस दिन किया गया व्रत प्रेम, विश्वास और त्याग का प्रतीक है।
रात में जब चांद निकलता है, तो महिलाएं छलनी से चांद का दर्शन करती हैं और फिर पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत खोलती हैं।
📸 किस शहर में कितने बजे होगा चांद का दीदार? (ग्राफिक: जागरण ग्राफिक्स)
👉 ध्यान दें:
चांद निकलने का समय आपके शहर की भौगोलिक स्थिति और मौसम पर थोड़ा-बहुत निर्भर कर सकता है। सही समय के लिए स्थानीय पंचांग या मौसम विभाग के अपडेट जरूर देखें।