छत्तीसगढ़
Trending
कबीरधाम: 3 नवंबर से जारी सहकारी समिति हड़ताल स्थगित, कर्मचारी 21 नवंबर से काम पर लौटेंगे

रायपुर, 20 नवंबर 2025: कबीरधाम जिले में जिला सहकारी संघ की 3 नवंबर से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित कर दी गई है। संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर गोपाल वर्मा से मुलाकात कर हड़ताल स्थगन का पत्र सौंपा।
जिला सहकारी संघ ने कहा कि शासन द्वारा 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू कर दी गई है, और किसानों के हित को देखते हुए सभी कर्मचारी 21 नवंबर, शुक्रवार से अपने कार्य पर लौटेंगे।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, संयुक्त कलेक्टर आर बी देवांगन, उप पंजीयक सहकारिता जी एस शर्मा, खाद्य अधिकारी सचिन मरकाम, डीएमओ अभिषेक मिश्रा, सीसीबी नोडल आर पी मिश्रा सहित अन्य अधिकारी और जिला सहकारी संघ के सदस्य उपस्थित रहे।



