Jeffrey Epstein फाइल से मचा हड़कंप! Hyatt चेयरमैन टॉम प्रिट्जकर का इस्तीफा, बोले- ‘मुझसे गलती हुई’

नई दिल्ली: दुनिया के कुख्यात यौन अपराधी Jeffrey Epstein से जुड़े खुलासों के बाद कॉरपोरेट जगत में एक और बड़ा इस्तीफा सामने आया है। Tom Pritzker ने Hyatt Hotels Corporation के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
अमेरिकी न्याय विभाग की फाइलों में सामने आया कि 2008 से एपस्टीन और प्रिट्जकर के बीच संपर्क था। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के बीच व्यावसायिक सौदों के साथ-साथ निजी यात्राओं को लेकर भी संबंध रहे। खुलासे के बाद प्रिट्जकर ने 16 फरवरी 2026 को तत्काल प्रभाव से पद छोड़ने की घोषणा की।
कंपनी की साख बचाने के लिए कदम
बोर्ड को लिखे पत्र में प्रिट्जकर ने एपस्टीन और Ghislaine Maxwell के साथ अपने पुराने संबंधों पर गहरा खेद जताया। उन्होंने माना कि यह एक गंभीर गलती थी और उन्हें पहले ही दूरी बना लेनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि कंपनी की प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया।
कौन हैं टॉम प्रिट्जकर?
टॉम प्रिट्जकर अरबपति कारोबारी और प्रसिद्ध प्रिट्जकर परिवार के सदस्य हैं। वे 2004 से हयात के कार्यकारी अध्यक्ष थे और 1999 से 2006 तक कंपनी के सीईओ भी रह चुके हैं।
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, हयात दुनिया की प्रमुख होटल कंपनियों में से एक है, जो 83 देशों में 1,500 से अधिक होटल संचालित करती है।
नया अध्यक्ष नियुक्त
प्रिट्जकर के इस्तीफे के बाद हयात के अध्यक्ष और सीईओ Mark Hoplamazian को कंपनी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों के सामने आने के बाद दुनियाभर में कई बड़े नामों पर सवाल उठ रहे हैं और कॉरपोरेट जगत में हलचल तेज हो गई है।



