IT Raid in Bilaspur : कोल कारोबारी के ठिकानों पर आयकर की दबिश, फिल ग्रुप के घर-ऑफिस में छापेमारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरुवार को आयकर विभाग (IT) ने कोल कारोबारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फिल ग्रुप के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। टीम ने ऑफिस, फैक्ट्री और निवास समेत अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी है।
जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग की टीम SIR (सर्वे/इंस्पेक्शन रिपोर्ट) की सर्वे टीम के रूप में पहुंची। टीम की गाड़ियों में SIR के स्टीकर भी लगे हुए हैं। फिलहाल श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित कार्यालय और रामा वर्ल्ड स्थित निवास पर गहन जांच जारी है।
कार्रवाई के दौरान टीम महत्वपूर्ण दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की बारीकी से छानबीन कर रही है। आयकर विभाग की इस रेड से कोल कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि फिल ग्रुप के मालिक प्रवीण झा हैं। हालांकि, आयकर विभाग की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
फिलहाल कार्रवाई जारी है और खबर अपडेट की जा रही है।



