अंतराष्ट्रीय
Trending

ईरान का खाड़ी देशों को चेतावनी पत्र, कहा- अमेरिकी सैनिकों को पनाह दी तो होटलों पर होगा हमला

नई दिल्ली, 28 मार्च 2026, / ट्रेंडिंग
मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध के बीच तनाव चरम पर पहुँच गया है। ईरान ने बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात के होटल मालिकों को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने अपने होटलों में अमेरिकी सैनिकों को ठहराया तो ये ठिकाने ईरानी हमलों का निशाना बन सकते हैं।

ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिकी सैनिक खाड़ी देशों के होटलों में शरण लेकर नागरिकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने खाड़ी देशों से अनुरोध किया कि ऐसे सैनिकों को ठहराने से बचा जाए और अमेरिका जैसी नीति अपनाई जाए।

रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिकी सैनिक बेरूत, दमिश्क और अन्य खाड़ी देशों के कई नागरिक इलाकों में छिपे हुए हैं। ईरान ने स्पष्ट किया कि यह चेतावनी तत्काल प्रभाव से लागू होगी और ऐसे ठिकानों को कोई राहत नहीं मिलेगी।

इससे पहले ईरान ने कतर और तेहरान में एक साइलेंट डील के तहत 6 बिलियन डॉलर के बदले अमेरिका के खिलाफ सीधे हमले से बचने की जानकारी दी थी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button