छत्तीसगढ़रायपुर
Trending

IPS जितेंद्र शुक्ला बने NSG के ग्रुप कमांडर, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर मिली जिम्मेदारी

रायपुर/दिल्ली। 2013 बैच के IPS अधिकारी जितेंद्र शुक्ला ने नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) में ग्रुप कमांडर का पदभार संभाल लिया है। गृह मंत्रालय द्वारा हाल ही में जारी आदेश के तहत उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर एनएसजी में एसपी स्तर के पद पर नियुक्त किया गया था।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (प्रयागराज) निवासी जितेंद्र शुक्ला का जन्म 22 सितंबर 1983 को हुआ। उन्होंने इलाहाबाद के राजकीय इंटर कॉलेज से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए के बाद भूगोल विषय में एमए किया। इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और 2 सितंबर 2013 को आईपीएस सेवा में चयनित हुए।

प्रशिक्षण के दौरान वे बिलासपुर में पदस्थ रहे और कोटा थाना प्रभारी के रूप में सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने अंबिकापुर में सीएसपी, सुकमा में एडिशनल एसपी के रूप में कार्य किया। वे सुकमा, महासमुंद, कोरबा, राजनांदगांव और दुर्ग जैसे संवेदनशील व महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

मैदानी अनुभव और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कार्य का लंबा अनुभव रखने वाले IPS जितेंद्र शुक्ला की NSG में नियुक्ति को आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button