अंतराष्ट्रीय

USA में स्वतंत्रता दिवस परेड में गोलीबारी, छह की मौत

USA शिकागो . अमेरिका में इलिनोइस के उत्तरी उपनगर शिकागो के हाईलैंड पार्क में सोमवार सुबह स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान हुयी गोलीबारी में कम से कम छह लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।


USA इसके अलावा इस घटना में 31 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 12 की हालत गंभीर है। शहर के अधिकारियों ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि USA संदिग्ध की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच है और वह श्वेत व्यक्ति है।


USA सिटी ऑफ हाइलैंड पार्क की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक बयान में सभी व्यक्तियों को सलाह दी गई कि वे शहरी इलाकों से बचें और आस-पास के स्थानों में शरण लें। बंदूकधारी अभी भी फरार है।


मौके से एक तमंचा बरामद किया गया है। कानून प्रवर्तन एजेंसियां संदिग्ध की तलाश कर रही हैं। हाईलैंड पार्क शिकागो से 43 किमी उत्तर में स्थित है।

Dispatch
Dispatch Desk1

Show More

प्रातिक्रिया दे

Back to top button