छत्तीसगढ़
Trending

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेज़बानी भारत को मिली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले—“भारत के खेल इतिहास का स्वर्णिम अध्याय”

रायपुर, 26 नवंबर 2025/ भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेज़बानी मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुशी जताते हुए इसे देश के बढ़ते वैश्विक प्रभाव और खेल क्षेत्र की अप्रतिम प्रगति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला भारत की नई ऊर्जा, खिलाड़ियों की उभरती उत्कृष्टता और देश की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने इसे “भारत के खेल इतिहास में जुड़ा एक स्वर्णिम अध्याय” बताते हुए कहा कि यह पल हर भारतीय के सपनों को नई ऊंचाई देने वाला है। अपने एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा कि 2030 की मेज़बानी मिलना करोड़ों भारतीयों के जज़्बे और जुनून का सम्मान है, जिसने पूरे देश में उत्साह की नई लहर पैदा की है।

साय ने कहा कि यह अवसर देश के हर बच्चे, हर युवा और हर खिलाड़ी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने की प्रेरणा बनेगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से खेल महाशक्ति के रूप में उभर रहा है और कॉमनवेल्थ गेम्स की यह मेज़बानी उस सफर का बेहद अहम पड़ाव है।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि आगामी वर्षों में भारत खेल अवसंरचना, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के मामले में नए रिकॉर्ड कायम करेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button