छत्तीसगढ़

CG में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू : बस-ऑटो और मालवाहन ठहरे, प्रदेशभर में आवाजाही प्रभावित

रायपुर, 25 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। “स्टेयरिंग छोड़ो, चक्का जाम आंदोलन” के तहत महासंघ का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती, तब तक कोई यात्री या मालवाहक वाहन सड़कों पर नहीं उतरेगा।

हड़ताल का असर:

  • गरियाबंद: नेशनल हाईवे 130 सी डोहेल के पास बड़ी संख्या में ड्राइवर धरना पर।
  • राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में बस, ऑटो और मालवाहन की आवाजाही प्रभावित होने की संभावना।
  • पहले चक्काजाम करने का प्रयास पुलिस की समझाइश के बाद सड़क किनारे धरने में बदल गया।

प्रमुख मांगें:

  1. पूरे प्रदेश में शराबबंदी।
  2. ड्राइवर आयोग और ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड का गठन।
  3. कमर्शियल लाइसेंस पर बीमा की व्यवस्था।
  4. दुर्घटना में मृत्यु पर 10 लाख, अपंगता पर 5 लाख रुपये की सहायता।
  5. चालक हेल्थ कार्ड और 55 वर्ष की आयु पर पेंशन।
  6. बच्चों को शिक्षा और नौकरी में आरक्षण।
  7. राज्य के सभी जिलों में ड्राइवर स्मारक निर्माण।
  8. ड्राइवरों के साथ मारपीट या लूट की घटना पर पांच वर्ष तक का कठोर दंड।

संगठन का दावा:

  • प्रदेशभर में 50-60 हजार ड्राइवर हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं।
  • लंबे समय से मांगे पूरी नहीं होने के कारण यह अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू हुआ।

इस हड़ताल से परिवहन और आपूर्ति व्यवस्था पर व्यापक असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button