छत्तीसगढ़रायपुरस्वास्थ्य
Trending

रायपुर में 200 बिस्तरीय अत्याधुनिक श्री बालाजी कैंसर अस्पताल का उद्घाटन, CM साय ने कहा- स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार प्रदेश की प्रगति का सबूत

रायपुर, 28 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर में श्री बालाजी कैंसर अस्पताल का 200 बिस्तरीय अत्याधुनिक अस्पताल उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान बालाजी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल की नई इकाइयों का निरीक्षण करते हुए वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार राज्य की प्रगति और मजबूत आधारभूत ढांचे का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने बताया कि प्रदेश गठन के समय केवल एक मेडिकल कॉलेज था, लेकिन आज छत्तीसगढ़ में 14-15 मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुके हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि अपने दो साल के कार्यकाल में 5-6 नए अत्याधुनिक अस्पतालों का उद्घाटन किया जा चुका है, जिससे आमजन को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कैंसर अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को आर्थिक सहायता भी मिलेगी।

इस अवसर पर अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. तेजस नायक, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नीता नायक, आर. के. नायक, सत्यवती नायक, अस्पताल प्रबंधन, अधिकारी-कर्मचारी और आमजन उपस्थित थे।

मुख्य अंश:

  • रायपुर में 200 बिस्तरीय श्री बालाजी कैंसर अस्पताल का उद्घाटन
  • स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को राज्य की प्रगति का प्रमाण बताया
  • आयुष्मान योजना से मरीजों को आर्थिक लाभ
  • दो साल में 5-6 नए अत्याधुनिक अस्पतालों का शुभारंभ
IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button