छत्तीसगढ़
Trending

जल जीवन मिशन में 26 करोड़ का फर्जीवाड़ा! फर्जी दस्तावेजों से मिला ठेका, महाराष्ट्र की कंपनी पर FIR, अफसर भी जांच के घेरे में

रायपुर: जल जीवन मिशन में फर्जी दस्तावेजों के जरिए 26 करोड़ रुपए का ठेका लेने और वर्क ऑर्डर जारी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने महाराष्ट्र की एक कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जांच में सामने आया कि कंपनी ने ठेका प्राप्त करने के लिए जाली दस्तावेज जमा कराए थे। अब महाराष्ट्र में छापेमारी की तैयारी की जा रही है। साथ ही उन अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की योजना है, जिन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ठेका और वर्क ऑर्डर जारी किया।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2023 में जल जीवन मिशन के तहत 26 करोड़ से अधिक का टेंडर जारी किया गया था, जिसमें अधिकांश कार्य बिलासपुर क्षेत्र में होना था। टेंडर प्रक्रिया के दौरान कंपनी ने अनुभव प्रमाण पत्र, शपथ पत्र सहित अन्य दस्तावेज जमा किए थे। कंपनी ने दावा किया था कि उसे सतारा, महाराष्ट्र में काम करने का अनुभव है। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर ठेका जारी किया गया। जांच में सामने आया कि महाराष्ट्र की कंपनी विजय वी के संचालक विजय वी सांलुके ने ये फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए थे।

अब पुलिस उन अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है, जिन्होंने इस ठेके को मंजूरी दी थी। जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button