छत्तीसगढ़रायपुर

शताब्दी वर्ष में संघ ने छत्तीसगढ़ में चलाया विशेष गृह संपर्क अभियान, 30 लाख से अधिक घरों तक पहुंचाया अपना संदेश

रायपुर, 18 मार्च 2026: स्थापना के शताब्दी वर्ष पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने छत्तीसगढ़ में विशेष गृह संपर्क अभियान चलाया। प्रदेश के 34 जिलों के 1,643 स्थानों में 2,188 शाखाओं के माध्यम से संघ ने समाज परिवर्तन और पंच परिवर्तन का संदेश पहुंचाया। इस दौरान 61,686 कार्यकर्ताओं ने 30,55,557 घरों में संपर्क किया।

संघ के क्षेत्र संघचालक डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना और प्रांत संघचालक टोपलाल वर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में देशभर से 1,438 प्रतिनिधि शामिल हुए और संगठन के विस्तार, शाखाओं की संख्या, और शताब्दी वर्ष में संपन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

छत्तीसगढ़ प्रांत में विद्यार्थियों की 1,246 संयुक्त शाखाएं, महाविद्यालयीन 124, तरुण व्यावसायी 482, प्रौद्योगिकी व्यावसायी 192 और बाल शाखा 144 संचालित की जा रही हैं। प्रांत में 833 साप्ताहिक मिलन और 632 संघ मंडली सक्रिय हैं। रायपुर महानगर को 14 नगरों में विभाजित किया गया है, जहां 204 शाखाएं संचालित हो रही हैं।

संघ ने गृह संपर्क अभियान के जरिए 20,326 लोगों से विशेष संपर्क किया। ग्रामीण क्षेत्रों में 1,560 मंडलों और नगरीय क्षेत्रों में 666 बस्तियों के 19,429 टोलियों में कार्यकर्ता सक्रिय रहे।

संघ ने हिन्दू सम्मेलनों का भी आयोजन किया। प्रदेश में 2,034 हिन्दू सम्मेलन हुए, जिनमें 9,03,996 लोगों ने भाग लिया। इन सम्मेलनों में धर्म जागरण, सांस्कृतिक एकता और पंच परिवर्तन के संदेश को फैलाया गया।

प्रतिनिधि सभा में मणिपुर की स्थिति, नक्सलवाद से मुक्त हो रहे बस्तर और पड़ोसी देशों नेपाल और बांग्लादेश की स्थिति पर भी चर्चा हुई। अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की अगली बैठक अक्टूबर-नवंबर 2026 में इंदौर में होगी।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button