छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में गर्मी के साथ फलों की बहार: मार्केट में हापुस की धाक, सुंदरी-बेगनपल्ली की बढ़ी मांग, तरबूज-खरबूजा बना आम आदमी का राहत फल

रायपुर, 7 अप्रैल 2025 – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गर्मियों की शुरुआत के साथ ही फलों के बाजार में खास रौनक देखी जा रही है। खासकर फलों के राजा आम (Mango) की जबरदस्त एंट्री हो चुकी है। इस बार बाजार में रत्नागिरी हापुस (Hapus Mango), बेगनपल्ली और सुंदरी जैसे हाई क्वालिटी आमों की अच्छी आवक देखी जा रही है, जिससे आम प्रेमियों में खासा उत्साह है।

हापुस आम सबसे महंगा, सुंदरी और बेगनपल्ली की भी मांग

फिलहाल हापुस आम की कीमत बाजार में 1400-1500 रुपए प्रति पेटी (एक दर्जन) बताई जा रही है, जबकि थोक बाजार में इसकी कीमत 1200-1300 रुपए प्रति पेटी है। आंध्र प्रदेश से आयात हो रहे बेगनपल्ली आम की रिटेल कीमत 120-140 रुपए प्रति किलो और थोक में 90-100 रुपए किलो है। वहीं सुंदरी आम रिटेल में 230-250 और थोक में 180-200 रुपए किलो मिल रहा है।

सेब से लेकर अंगूर तक, बाकी फलों का भी बड़ा अपडेट

फल बाजार में सिर्फ आम ही नहीं, बल्कि सेब, अंगूर, अनार और चीकू जैसे फलों की कीमतों में भी हलचल है:

  • गाला सेब (Imported Gala Apple) रिटेल में 240-260 और थोक में 180-200 रुपए/किलो
  • किन्नौर सेब रिटेल में 200-220 और थोक में 170-180 रुपए/किलो
  • मोसंबी (Sweet Lime) रिटेल में 60-70 और थोक में 35-40 रुपए/किलो
  • संतरा (Orange) रिटेल 90-100 और थोक 70-80 रुपए/किलो
  • हरे अंगूर रिटेल 100-120 और थोक 70-80 रुपए/किलो
  • काले अंगूर रिटेल 200-220 और थोक 160-180 रुपए/किलो
  • अनार रिटेल 180-200 और थोक 120-140 रुपए/किलो
  • चीकू रिटेल 90-100 और थोक 60-70 रुपए/किलो

गर्मी के फलों में तरबूज और खरबूजा हॉट फेवरेट

गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा डिमांड पपीता, खरबूजा और तरबूज की देखने को मिल रही है। पपीता रिटेल में 50-60 और थोक में 30-40 रुपए/किलो बिक रहा है। खरबूजा 50-60 (रिटेल) और 25-30 (थोक) रुपए/किलो पर है, जबकि तरबूज 20-25 रुपए/किलो रिटेल और 12-15 रुपए/किलो थोक बाजार में मिल रहा है।

फल बाजार में सीमित आवक बनी चिंता का कारण

रायपुर के होलसेल फ्रूट मार्केट में इन दिनों फलों की आवक सीमित है, जिससे कुछ फलों की कीमतें अभी ऊंची बनी हुई हैं। व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में जैसे-जैसे सप्लाई बढ़ेगी, कीमतों में कुछ गिरावट देखी जा सकती है।

फिलहाल गर्मी में ताजगी और स्वाद के लिए फल बाजार बना हुआ है लोगों की पहली पसंद।

Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button