छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में उप मुख्यमंत्री ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के केमिस्टों को सौंपे नियुक्ति पत्र, प्रदेश में शुद्ध पेयजल की गुणवत्ता बढ़ाने का दिया भरोसा

रायपुर, 25 फरवरी 2026: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर स्थित विधानसभा परिसर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में केमिस्ट के पद पर चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक और प्रमुख अभियंता ओंकेश चंद्रवंशी भी उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि इन नियुक्तियों से विभागीय जल परीक्षण प्रयोगशालाओं की कार्यप्रणाली और अधिक सुदृढ़ होगी, जिससे मैदानी स्तर पर जल की गुणवत्ता की जांच में सुविधा होगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेशवासियों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अरुण साव ने नवनियुक्त केमिस्टों को उनके दायित्वों के प्रति निष्ठा, अनुशासन और सेवा-भाव के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जल गुणवत्ता की निगरानी में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रयोगशालाओं की कार्यप्रणाली को आधुनिक एवं परिणाममुखी बनाया जाएगा।

प्रमुख अभियंता ओंकेश चंद्रवंशी ने बताया कि विभाग में स्वीकृत 12 केमिस्ट पदों के लिए व्यापम के माध्यम से चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। दस्तावेज जांच में 11 अभ्यर्थी पात्र पाए गए, जिनमें 2 महिला और 9 पुरुष शामिल हैं, जबकि एक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहा।

ये नियुक्तियां प्रदेश में तकनीकी रूप से दक्ष मानव संसाधन बढ़ाने और जल परीक्षण प्रक्रियाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button