छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: कमरे में पंखे से लटकती मिली लाश, मां मजदूरी से लौटी तो खुला राज

जांजगीर-चांपा जिला। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लछनपुर गांव में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसके माता-पिता मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी।

जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय रजनी सूर्यवंशी अपने कमरे में पंखे से लटकी मिली। देर शाम जब उसकी मां मजदूरी से लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। खिड़की से झांककर देखा तो बेटी फंदे पर लटकी हुई थी। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

गुरुवार को होगा पोस्टमॉर्टम

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया। गुरुवार सुबह पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

वीडियो कॉल पर बात करने की बात आई सामने

थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा किसी लड़के से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे और आत्महत्या के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जाएगी।


यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव में है, तो परिवार या भरोसेमंद लोगों से तुरंत बात करें और स्थानीय हेल्पलाइन/विशेषज्ञ की मदद लेना बेहद जरूरी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button