छत्तीसगढ़
Trending

गांधीनगर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से सौजन्य भेंट, विकास और सहयोग के मुद्दों पर हुई चर्चा

रायपुर, 10 नवम्बर 2025 — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गांधीनगर स्थित मुख्यमंत्री आवास में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने परस्पर सहयोग, सुशासन और विकास से जुड़े अनुभव साझा किए।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में राज्यों की साझी भागीदारी और आपसी अनुभवों का आदान-प्रदान अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्य नवाचार और सुशासन के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना ठोस योगदान दे रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को बस्तर की लोककला पर आधारित ‘बस्तर आर्ट’ और “बस्तर दशहरा” की कॉफी टेबल बुक भेंट की। मुख्यमंत्री पटेल ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति की सराहना करते हुए राज्य के रजत जयंती वर्ष पर चल रहे विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों के लिए मुख्यमंत्री साय को शुभकामनाएं दीं।

दोनों मुख्यमंत्रियों ने भविष्य में गुजरात और छत्तीसगढ़ के बीच विभिन्न क्षेत्रों में परस्पर सहयोग को और सशक्त करने पर सहमति व्यक्त की।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button