छत्तीसगढ़

बिलासपुर रेल हादसे का असर: कई ट्रेनों का समय बदला, कोरबा-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से रवाना होगी

बिलासपुर, 04 नवंबर 2025 — बिलासपुर स्टेशन के समीप हुई मालगाड़ी और मेमू लोकल के डिरेलमेंट हादसे के बाद रेलवे ने कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा जारी बुलेटिन-4 के अनुसार, यात्रियों की सुविधा और ट्रैक बहाली कार्य को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित ट्रेनों को पुनर्निर्धारित किया गया है —

  • ट्रेन संख्या 18517 कोरबा–विशाखापट्टनम एक्सप्रेस, जो आज शाम 16:10 बजे कोरबा से रवाना होने वाली थी, अब 5 घंटे देरी से रात्रि 21:30 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 18239 गेवरा रोड–नेताजी सुभाषचंद्र बोस एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 18:13 बजे की जगह 3 घंटे 30 मिनट विलंब से रात्रि 21:43 बजे रवाना होगी।
  • ट्रेन संख्या 18114 बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस जो शाम 18:50 बजे बिलासपुर से चलनी थी, अब 3 घंटे देरी से रात्रि 21:50 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले अपने ट्रेन के अद्यतन समय की जानकारी स्टेशन या आधिकारिक रेलवे ऐप्स से प्राप्त कर लें।

(स्रोत: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बुलेटिन-4)

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button