छत्तीसगढ़
Trending

ICAI Delegation Meets CGST Officials in Raipur: जीएसटी सुधारों पर हुई चर्चा, जागरूकता अभियानों में विभागीय सहयोग को मिली सहमति

रायपुर। जीएसटी प्रणाली को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से ICAI रायपुर शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय जीएसटी, रायपुर के प्रधान आयुक्त पराग चकोर बोरकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जीएसटी प्रणाली के अंतर्गत करदाताओं व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को आ रही व्यावहारिक समस्याओं को विस्तार से रखा और उनके समाधान हेतु सकारात्मक सुझाव प्रस्तुत किए।

अधिकारियों ने ICAI की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए भविष्य में संयुक्त प्रयासों से जीएसटी अनुपालन को और सशक्त बनाने पर सहमति जताई। साथ ही आगामी जीएसटी जागरूकता, प्रशिक्षण एवं आउटरीच कार्यक्रमों में विभागीय सहभागिता हेतु आमंत्रण भी स्वीकार किया।

प्रतिनिधिमंडल में ICAI रायपुर शाखा के अध्यक्ष विकास गोलछा, उपाध्यक्ष रश्मि वर्मा, सचिव रवि जैन, कोषाध्यक्ष संस्कार अग्रवाल, जीएसटी समिति के संयोजक मोहित अग्रवाल और चार्टर्ड अकाउंटेंट आयुष गर्ग शामिल थे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ ने पिछले वित्तीय वर्ष में 18% की जीएसटी वृद्धि दर दर्ज की है, जो देश में सबसे अधिक है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका निर्णायक रही है, जिन्होंने सरकार और करदाताओं के बीच सेतु बनकर जागरूकता, अनुपालन और पारदर्शिता को बढ़ावा दिया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button