छत्तीसगढ़
Trending

IAS Ankit Anand appointed CRDA CEO : अंकित आनंद को CRDA के CEO का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर | 10 फरवरी 2026

छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में आंशिक बदलाव करते हुए 2006 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी अंकित आनंद को छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (CRDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, IAS अंकित आनंद अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ CRDA के CEO का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

राजधानी क्षेत्र के नियोजन, विकास और अधोसंरचना से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी अब उनके पास रहेगी। शासन के इस फैसले को प्रशासनिक कार्यों में समन्वय और प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में अहम माना जा रहा है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button