छत्तीसगढ़

जशपुर में भीषण हादसा: रौनी घाटी में हाईवा से भिड़ी यात्री बस, 24 घायल; टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी

जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत रौनी घाटी के पास तेज रफ्तार हाईवा और यात्री बस के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में बस में सवार 24 यात्री घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्री बस बगीचा से कुसमी की ओर जा रही थी। इसी दौरान रौनी घाटी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार हाईवा से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री सीटों से उछलकर घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही बगीचा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों की स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button