छत्तीसगढ़
Trending

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 3 की मौत, 1 गंभीर

अंबिकापुर। सरगुजा जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सकालो जंगल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के अनुसार, ट्रक प्रतापपुर की ओर से आ रही थी, जबकि कार अंबिकापुर की दिशा में जा रही थी। कार में कुल चार लोग सवार थे। टक्कर लगते ही कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं।

हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button