छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों की छुट्टियां तय: शिक्षा विभाग ने जारी किया अवकाश कैलेंडर, जानिए कब मिलेंगी गर्मी और सर्दी की छुट्टियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए राज्यभर के विद्यालयों और महाविद्यालयों में अवकाश की घोषणा कर दी है। जारी आदेश के अनुसार, शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ डी.एड., बी.एड. और एम.एड. महाविद्यालयों में भी त्यौहारों और मौसम के अनुसार छुट्टियां निर्धारित की गई हैं।
नोटिफिकेशन के मुताबिक, शीतकालीन अवकाश 22 दिसंबर से 27 दिसंबर 2025 तक रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों को कुल 6 दिन की छुट्टी मिलेगी। वहीं, ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून 2026 तक रहेगा। यानी छात्रों को 45 दिनों से अधिक का समर ब्रेक मिलेगा।

शिक्षा विभाग ने बताया कि अवकाशों की यह सूची सितंबर 2025 में ही जिला शिक्षा अधिकारियों को भेज दी गई थी, ताकि सभी संस्थान पहले से तैयारी कर सकें और किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति न बने।
इस आदेश के लागू होने के बाद राज्यभर के स्कूलों में आगामी सत्र के अनुसार त्योहार, ग्रीष्म और शीत अवकाश का कैलेंडर अब एक समान रहेगा।
📚 महत्वपूर्ण तिथियां:
- ❄️ शीतकालीन अवकाश: 22 दिसंबर से 27 दिसंबर 2025
- 🌞 ग्रीष्मकालीन अवकाश: 1 मई से 15 जून 2026
छात्रों और शिक्षकों के लिए यह अवकाश कैलेंडर अब शैक्षणिक सत्र की रूपरेखा तय करेगा।



