छत्तीसगढ़
Trending

प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री मांडविया के नेतृत्व में श्रम सुधारों का ऐतिहासिक क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

रायपुर, 21 नवंबर 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देश में चार श्रम संहिताओं के ऐतिहासिक क्रियान्वयन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महत्वपूर्ण निर्णय देश के 40 करोड़ से अधिक श्रमिकों के अधिकार, सुरक्षा, सामाजिक सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की अभूतपूर्व गारंटी है। उन्होंने इसे भारत के श्रम क्षेत्र के इतिहास में मील का पत्थर करार दिया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि चारों श्रम संहिताओं के लागू होने से न्यूनतम वेतन का अधिकार, महिलाओं को समान वेतन का प्रावधान, फिक्स्ड टर्म कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी, प्रत्येक श्रमिक के लिए सामाजिक सुरक्षा, मुफ्त स्वास्थ्य जांच और ओवरटाइम पर डबल वेतन जैसी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित होंगी। इससे न केवल श्रमिकों को लाभ मिलेगा, बल्कि औद्योगिक वातावरण अधिक पारदर्शी, संतुलित और श्रमिक-हितैषी बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिए गए समावेशी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की दिशा में यह कदम एक बड़ा परिवर्तनकारी बदलाव है। उन्होंने श्रमिकों के अधिकारों, कल्याण और सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री मांडविया का आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन से रोजगार, उत्पादन, निवेश और औद्योगिक विकास की गति बढ़ेगी, जिससे भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और मजबूत होगी।

यह सुधार नई अर्थव्यवस्था, बेहतर औद्योगिक संबंधों और मजबूत श्रम बाजार के लिए एक ठोस आधार बनेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button