राष्ट्रीय
Trending

हेलीकॉप्टर हादसा: केदारनाथ यात्रा के दौरान 7 श्रद्धालुओं की मौत, चारधाम हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक

ब्यूरो रिपोर्ट | उत्तराखंड | 15 जून 2025

चारधाम यात्रा के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार सुबह केदारनाथ धाम जा रहा एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर ने सुबह करीब 5 बजे देहरादून से उड़ान भरी थी, जिसमें कुल 7 लोग सवार थे। हादसे में सभी की मौत हो गई।

घटना के बाद उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

जंगल में गिरा हेलीकॉप्टर, नेपाली मूल की महिलाओं ने दी सूचना
हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, यह दुर्घटना गौरीमाई खर्क से ऊपर घने जंगल में हुई। सबसे पहले इस घटना की जानकारी गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने दी, जिसके बाद राहत दल मौके पर पहुंचा।

मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल
हादसे में महाराष्ट्र का जायसवाल परिवार – राजकुमार जायसवाल, पत्नी श्रद्धा जायसवाल और बेटा काशी जायसवाल – सहित सात लोगों की जान गई। अन्य मृतकों में तुष्टि सिंह, विनोद, विक्रम सिंह और हेलीकॉप्टर के पायलट कैप्टन राजीव शामिल हैं। शव बुरी तरह से झुलस गए हैं।

खराब मौसम बताया जा रहा कारण
प्रारंभिक जांच में घना कोहरा और खराब मौसम को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने पुष्टि की है कि मौसम की स्थिति उड़ान के अनुकूल नहीं थी। मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी की थी, ऐसे में उड़ान की अनुमति देना प्रशासनिक चूक मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की अत्यंत दुखद खबर मिली है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्य में लगी हैं। मैं बाबा केदार से सभी यात्रियों की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं।”

सरकार ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं और संबंधित एजेंसियों को पूरी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।


1001518797 removebg preview
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button