Heavy rain मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, भारी बारिश की दी चेतावनी

Heavy rain रायपुर । आज प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पडऩे की की संभावना है वहीं प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है।
Heavy rain मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज एक दो स्थानों पर बिजली गिरने के साथ भारी वर्षा की संभावना है। Heavy rain मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून द्रोणिका दक्षिण पाकिस्तान, अहमदाबाद, गुना, जबलपुर, पेंड्रा रोड, झाड़सुगुड़ा, गोपालपुर, उसके बाद पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी होते हुए पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। Heavy rain एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती खेरा उत्तर पश्चिम तथा पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी, दक्षिण उड़ीसा, उत्तर आंध्र प्रदेश के ऊपर 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।