छत्तीसगढ़
Trending

17 लाख की इनामी हार्डकोर महिला नक्सली कमला सोडी ने किया सरेंडर! खैरागढ़ में IG राजनांदगांव के सामने डाले हथियार, बोली—सरकार की पुनर्वास नीति से हुई प्रभावित

नक्सल मोर्चे पर खैरागढ़ पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है। 17 लाख रुपए की इनामी हार्डकोर महिला नक्सली कमला सोडी उर्फ उंगी उर्फ तरुणा ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। कमला सोडी लंबे समय से बस्तर के अबूझमाड़ और नक्सल प्रभावित इलाकों में सक्रिय थी और कई बड़ी नक्सली वारदातों में उसकी संलिप्तता रही है।

सूत्रों के अनुसार, कमला सोडी 2011 से नक्सली संगठन के दक्षिण बस्तर डिवीजन में सक्रिय थी। वह माओवादी संगठन की दंडकारण्य विशेष जोनल कमेटी के तहत काम करती थी और कई बार पुलिस मुठभेड़ में बाल-बाल बच चुकी थी। उसके खिलाफ हत्या, विस्फोट और शासकीय संपत्ति नुकसान पहुंचाने जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज थे।

आईजी राजनांदगांव रेंज और खैरागढ़ पुलिस के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करते हुए कमला ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। उसने कहा कि अब वह समाज की सेवा करना चाहती है और हिंसा का रास्ता छोड़कर शांति से जीवन जीना चाहती है।

पुलिस ने बताया कि समर्पण करने वाली नक्सली को शासन की नीति के तहत आर्थिक सहायता, सुरक्षा और पुनर्वास की सुविधाएं दी जाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि इस आत्मसमर्पण से क्षेत्र में नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है और अन्य सक्रिय नक्सलियों को भी मुख्यधारा में लौटने की प्रेरणा मिलेगी।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button