छत्तीसगढ़

कोनी में संभागायुक्त कार्यालय का भव्य शुभारंभ: 12 करोड़ की लागत से बने आधुनिक भवन का CM Vishnu Deo Sai ने किया लोकार्पण

रायपुर, 15 नवंबर 2025| मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने शुक्रवार को बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में नव-निर्मित संभागायुक्त कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बना यह अत्याधुनिक भवन अरपा नदी के तट पर लगभग ढाई एकड़ भूमि में तैयार किया गया है।

नए भवन में बेसमेंट, भूतल और प्रथम तल का निर्माण किया गया है। प्रत्येक तल का निर्मित क्षेत्र 1620 वर्गमीटर है।

  • भूतल में 10 कक्ष एवं एक विशाल हॉल
  • प्रथम तल में 12 कक्ष, एक हॉल और अलग प्रसाधन की सुविधा

भवन में संभागायुक्त, अपर आयुक्त, न्यायालय कक्ष, बैठक कक्ष, उपायुक्त (राजस्व), विकास और लेखा अधिकारी के विशेष कक्ष बनाए गए हैं। साथ ही स्टाफ रूम, अधिवक्ताओं और पक्षकारों के लिए आवश्यक सुविधाओं की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

लोकार्पण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया, महापौर पूजा विधानी, संभागायुक्त सुनील जैन, आईजी संजय शुक्ला, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button