छत्तीसगढ़रायपुर

Gold Mine Scam Arrest: सोने की खदान दिलाने के नाम पर 2 करोड़ की ठगी, मुंबई एयरपोर्ट से आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 16 फ़रवरी 2026। तंजानिया में सोने की खदान दिलवाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी यश राजेश शाह को मुंबई एयरपोर्ट से उस समय दबोचा गया जब वह वियतनाम फरार होने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस के अनुसार जमानत खारिज होने के बाद आरोपी विदेश भागने की तैयारी में था, तभी एयरपोर्ट पर कार्रवाई कर उसे हिरासत में लिया गया। उसने कारोबारी समर्थ बरडिया से 2 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की थी।

आरोपी ने पीड़ित को तंजानिया बुलाकर अब्दुल्लाह किलियावापे न्युजे नामक व्यक्ति को पार्टनर बताकर सोने की खदान में निवेश का झांसा दिया था। पैसे लेने के बाद सौदा फर्जी निकला।

मामले में सहआरोपी अब्दुल्लाह किलियावापे न्युजे फिलहाल फरार है। रायपुर के सिविल लाइन थाना में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र (धारा 120B) सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button