छत्तीसगढ़रायपुर

आमानाका के होटल में युवती से दुष्कर्म: एम्स में नौकरी का झांसा देकर 6 लाख की ठगी, आरोपी कवर्धा से गिरफ्तार

रायपुर, 14 फरवरी 2026। राजधानी रायपुर के आमानाका इलाके में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से ठगी और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को कवर्धा से गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कवर्धा जिले के पांडातराई निवासी 26 वर्षीय रितेश चंद्राकर ने करीब दो साल पहले 25 वर्षीय युवती से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की। उसने खुद को All India Institute of Medical Sciences, Raipur में कार्यरत बताते हुए वहां नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। आरोपी ने युवती से अलग-अलग किस्तों में करीब 6 लाख रुपये ले लिए। युवती ने यह रकम कर्ज लेकर दी थी।

विश्वास दिलाने के लिए आरोपी ने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी थमा दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे आमानाका स्थित एक होटल में बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा।

जब युवती ज्वाइनिंग लेटर लेकर एम्स पहुंची तो दस्तावेज फर्जी निकले। इसके बाद उसने आमानाका थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे कवर्धा से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आरोपी के खिलाफ ठगी, दुष्कर्म और आईटी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई कर रही है। मामले का विस्तृत खुलासा जल्द किया जाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button