छत्तीसगढ़

माता मावली मेले में विकास की सौगात: 2.36 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण, बोले केदार कश्यप—मेला स्थानीय अर्थव्यवस्था को देता है मजबूती

रायपुर, 12 फरवरी 2026।
नारायणपुर में आयोजित ऐतिहासिक माता मावली मेले में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप और राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। दोनों मंत्रियों ने माता मावली की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों, विशेषकर नारायणपुर जिले के नागरिकों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केदार कश्यप ने कहा कि मावली माता के आशीर्वाद से बस्तर की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराएं सदैव अक्षुण्ण रहें। उन्होंने कहा कि नारायणपुर का यह मेला सामाजिक समरसता, लोककला और परंपरा का जीवंत संगम है, जहां दूर-दूर से लोग पहुंचकर बस्तर की संस्कृति से रूबरू होते हैं। उन्होंने नागरिकों से मेले में शामिल होकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने का आग्रह किया।

मंत्रियों ने मेले में लगे विभिन्न दुकानों और विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया तथा स्थानीय उत्पादों और पूजा सामग्री की खरीदारी भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय व्यापार और स्वरोजगार को बढ़ावा देकर अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर कुल 2 करोड़ 36 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी गई। इनमें 1 करोड़ 76 लाख 59 हजार रुपए के कार्यों का भूमिपूजन और 59 लाख 51 हजार रुपए के कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप 10 प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण के लिए 1 करोड़ 41 लाख 60 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई। इसके अलावा जनपद पंचायत ओरछा के ग्राम कुतुल और जाटलूर में दो-दो बाजार शेड निर्माण के लिए 34 लाख 99 हजार रुपए स्वीकृत किए गए।

जनपद पंचायत नारायणपुर अंतर्गत बागडोंगरी, पालकी और महिमागवाड़ी में 59 लाख 51 हजार रुपए की लागत से निर्मित खाद्यान्न भवनों का लोकार्पण किया गया। साथ ही नेलवाड़ और खोड़गांव में 100-100 मैट्रिक टन क्षमता के गोदामों का भी शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगरपालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button