छत्तीसगढ़
Gariaband Tragedy: देवभोग थाना क्षेत्र के डोहेल गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, गांव में मातम, पुलिस जांच में जुटी

गरियाबंद। जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। देवभोग थाना क्षेत्र के डोहेल गांव में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं अपने घर के बाहर पेड़ के नीचे बैठी थीं। अचानक मौसम बिगड़ा और तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोगों ने पुलिस और परिजनों को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।



