छत्तीसगढ़
Trending

भूसे के ट्रक में छिपा था 6 करोड़ का गांजा : छत्तीसगढ़-UP बॉर्डर पर बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़–उत्तरप्रदेश सीमा पर बलरामपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों को जोरदार झटका दिया है। धनवार बैरियर पर रविवार रात एक ट्रक से करीब 12 क्विंटल गांजा जब्त किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

भूसे के बीच छिपाकर यह गांजा ओडिशा से लाया गया था और उत्तरप्रदेश के रास्ते राजस्थान भेजने की तैयारी थी। जांच के दौरान जैसे ही पुलिस ने ट्रक RJ 32 GE 0960 को रोका, उसमें सवार तीन युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।

40 पैकेट में भरा था गांजा
ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 1198.46 किलोग्राम गांजा मिला, जो 40 पैकेटों में पैक था। पूरी खेप को जब्त कर ट्रक सीज कर दिया गया है।

तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपियों की पहचान –

  • अम्रीश कुमार (23), रायबरेली
  • अम्रीश कुमार पटेल (33), लखनऊ
  • मनीष कुमार (20), अमेठी
    (सभी उत्तरप्रदेश निवासी)

बड़े सिंडिकेट से जुड़े होने की आशंका
एसपी वैभव बैंकर ने बताया कि यह खेप एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़ी हो सकती है। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

यह पूरी कार्रवाई बसंतपुर थाना प्रभारी जितेंद्र सोनी की टीम ने अंजाम दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ पुलिस की यह अब तक की सबसे बड़ी कामयाबियों में से एक मानी जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button