छत्तीसगढ़रायपुर

नवा रायपुर में गणेश शंकर मिश्रा ने संभाला राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष का पद: पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, बोले- साक्ष्य आधारित नीति से तेज होगा छत्तीसगढ़ का विकास

नवा रायपुर। नवा रायपुर स्थित राज्य नीति आयोग कार्यालय में आज गणेश शंकर मिश्रा ने आयोग के उपाध्यक्ष पद का विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai भी कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य नीति आयोग प्रदेश के दीर्घकालिक विकास विज़न को साकार करने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण और विभागों के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि गणेश शंकर मिश्रा के अनुभव और नेतृत्व में आयोग राज्य के विकास के लिए प्रभावी नीतियां तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी के आधार पर राज्य सरकार छत्तीसगढ़ को तेज़, संतुलित और समावेशी विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पदभार ग्रहण समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button