छत्तीसगढ़
Trending

आज से विभागीय रिपोर्ट कार्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस : सचिव रीना कंगाले देंगी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी

रायपुर। राज्य सरकार आज से विभागीय रिपोर्ट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया की शुरुआत कर रही है। इसके तहत विभिन्न विभागों के सचिव अपनी-अपनी उपलब्धियों के साथ आगामी योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे। हर विभाग प्रेस कॉन्फ़्रेंस के माध्यम से अब तक किए गए कार्यों और भविष्य की कार्ययोजना का विस्तृत ब्यौरा देगा।

आज सबसे पहले खाद्य एवं राजस्व विभाग की सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले प्रेस कॉन्फ़्रेंस लेंगी। इस दौरान विभाग की उपलब्धियों, सुधारों और नई योजनाओं की जानकारी मीडिया को दी जाएगी।

प्रेस कॉन्फ़्रेंस का आयोजन नवा रायपुर, सेक्टर-19 स्थित छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय के ऑडिटोरियम में किया जा रहा है।

सरकार ने 25 फरवरी तक विभिन्न विभागों की प्रेस कॉन्फ़्रेंस निर्धारित की है, जिसमें हर विभाग अपना रिपोर्ट कार्ड सार्वजनिक करेगा। सरकार के इस पहल को पारदर्शिता बढ़ाने और जनता तक सही जानकारी पहुँचाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button