छत्तीसगढ़
Trending

15 दिन में चौथी कार्रवाई: रायगढ़ में अफीम की बड़ी खेती उजागर, झारखंड कनेक्शन सामने आया

रायगढ़, 20 मार्च 2026। जिले में अवैध नशीली खेती के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तमनार ब्लॉक के आमाघाट क्षेत्र में करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अफीम की खेती किए जाने का खुलासा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए पूरे खेत को नष्ट कर दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस अवैध खेती के पीछे झारखंड के एक व्यक्ति का हाथ है, जो यहां आकर अफीम की खेती करवा रहा था। पुलिस ने मौके से एक आरोपी मार्शल सांगां को हिरासत में लिया है, जो झारखंड का निवासी बताया जा रहा है। उससे पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश में पिछले 15 दिनों के भीतर अफीम की खेती पकड़े जाने का यह चौथा मामला है, जिससे अवैध नशे के कारोबार के फैलते जाल का अंदाजा लगाया जा सकता है। इससे पहले 7 मार्च को दुर्ग, 10 मार्च को बलरामपुर के कुसमी और 12 मार्च को बलरामपुर के कोरंधा में भी अफीम की खेती पकड़ी जा चुकी है।

पुलिस ने कहा कि ऐसे मामलों में लगातार सख्ती बरती जाएगी और अवैध नशीली फसलों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button