छत्तीसगढ़

Fire Breaks Out in Ambikapur Furniture Shop : अंबेडकर चौक की फर्नीचर दुकान में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक

अंबिकापुर। अंबेडकर चौक पर स्थित एक बड़े फर्नीचर की दुकान में बीती रात अचानक आग लग गई। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है। दुकान संचालक रात लगभग 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे, लेकिन आज सुबह करीब 4 बजे दुकान में आग लगने की सूचना मिली।
आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि दमकल विभाग की टीम घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी। बताया जा रहा है कि यह फर्नीचर दुकान काफी बड़े इलाके में फैली हुई थी और इसमें अलग-अलग शटर लगे हुए थे। दुकान में फर्नीचर के साथ ऑटो पार्ट्स और मोटर पार्ट्स भी रखे गए थे, जो आग की चपेट में आ गए।
दुकान के पास चाट की दुकान भी स्थित थी, जहां रखा गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आया। सिलेंडर के फटने की आशंका ने इलाके में दहशत फैला दी। हादसे में करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button