छत्तीसगढ़
Trending

धमतरी में आज किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफ़ा! पीएम किसान की 21वीं किस्त जारी करेंगे CM विष्णुदेव साय; रायपुर से धमतरी तक व्यस्त दौरा, मेडिकल कॉलेज में पदभार ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

बुधवार, 19 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। सुबह रायपुर से शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत वे 11:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान के साथ करेंगे। इसके बाद 10:30 बजे वे पं. जे.एन.एम. मेडिकल कॉलेज के सभागार पहुँचेंगे, जहां छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 11:35 बजे तक चलेगा, जिसके बाद वे तत्काल वहां से निकलकर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर पहुंचेंगे।

करीब 11:55 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से धमतरी के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:25 बजे इंडोर स्टेडियम हेलीपैड, धमतरी पहुंचेंगे। यहां से वे कार द्वारा सीधे डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान जाएंगे, जहां दोपहर 12:30 बजे से पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त राशि अंतरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 1 बजे तक चलेगा।

दोपहर बाद 3:10 बजे मुख्यमंत्री धमतरी से कार द्वारा इंडोर स्टेडियम हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और 3:15 बजे वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर लौटेंगे। शाम 3:43 बजे उनका विमान स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पर उतरेगा। इसके बाद वे यहां कुछ समय आरक्षित रहकर शाम 4:10 बजे एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे। दिन का कार्यक्रम वे 4:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन में पहुंचकर समाप्त करेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button