छत्तीसगढ़
Trending

धान की बेहतर कीमत से बदली किसान की किस्मत : साढ़े सात एकड़ की खेती से संवर रहा परिवार का भविष्य

रायपुर, 19 दिसंबर 2025।छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों और समर्थन मूल्य पर मजबूत धान खरीदी व्यवस्था का असर अब ज़मीन पर साफ दिखने लगा है। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और समय पर भुगतान ने किसानों में नया आत्मविश्वास भर दिया है। दुर्ग जिले के ग्राम फेकारी के किसान युगल किशोर साहू इसकी मिसाल हैं, जिनकी खेती अब परिवार के उज्ज्वल भविष्य की नींव बन रही है।

युगल किशोर साहू लगभग साढ़े सात एकड़ भूमि में धान की खेती करते हैं। इस वर्ष उन्होंने समर्थन मूल्य पर अपनी पूरी फसल बेची, जिससे उन्हें सुरक्षित और संतोषजनक आय मिली। खेती से मिली आमदनी ने न सिर्फ आर्थिक स्थिरता दी, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का भरोसा भी बढ़ाया।

किसान ने बताया कि खेती से प्राप्त आय से वे नया घर बनवा रहे हैं और पारिवारिक जिम्मेदारियों—जैसे बच्चों के विवाह और पारंपरिक आयोजनों—का खर्च अब बिना किसी दबाव के उठा पा रहे हैं।

खेती में जोखिम कम करने के लिए उन्होंने विविधीकरण भी अपनाया है। धान के साथ-साथ चना, मटर और लाखड़ी (तिवड़ा) जैसी दलहन फसलों की खेती कर अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे हैं।

युगल किशोर साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पहले की तुलना में अब धान की बेहतर कीमत मिल रही है। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है और वे पहले से अधिक सक्षम व संतुष्ट महसूस कर रहे हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button