छत्तीसगढ़

रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: उरला के निषाद होटल से 9.5 लीटर विदेशी शराब जब्त, होटल संचालक गिरफ्तार

रायपुर, 01 अक्टूबर 2025 आबकारी विभाग ने रायपुर के उरला इंडस्ट्रियल क्षेत्र में स्थित निषाद होटल में छापेमारी कर अवैध रूप से शराब बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 9.540 बल्क लीटर विदेशी मदिरा जप्त की गई।

सूचना मिलने के बाद, सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर. संगीता, कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में 30 सितंबर 2025 को यह कार्रवाई की गई।

अवैध शराब बरामदगी के दौरान 53 नग पाव विदेशी मदिरा जम्मू भी जप्त किया गया। होटल संचालक लोकेश निषाद के खिलाफ छ.ग. आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर पैकरा के नेतृत्व में की गई। इसके अलावा इस अभियान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी ज़ेबा खान, आबकारी उप निरीक्षक कौशल सोनी, और आबकारी आरक्षक रविंद्र देवांगन भी शामिल रहे।

आबकारी विभाग ने कहा कि ऐसे अवैध मदिरा कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जाएगी और कानून के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button