छत्तीसगढ़
Trending

Ex-CEO Arrested for ₹30 Lakh Fraud : वाड्रफनगर में पूर्व CEO गिरफ्तार, 30 लाख रुपए गबन के आरोप में

बलरामपुर, 11 फ़रवरी 2026/ बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के जनपद पंचायत वाड्रफनगर में शासकीय राशि के गबन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्रवण मरकाम को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उस पर करीब 30 लाख रुपए की शासकीय राशि के गबन का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, श्रवण मरकाम वर्ष 2013-14 में जनपद पंचायत वाड्रफनगर में CEO के पद पर पदस्थ थे। इसी दौरान उन्होंने कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से शासकीय राशि की हेराफेरी की। मामले की शिकायत सामने आने के बाद जांच की गई, जिसमें आरोपी की संलिप्तता प्रमाणित हुई।

लंबे समय से फरार था आरोपी

जांच के बाद से ही श्रवण मरकाम फरार चल रहा था। वाड्रफनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस प्रकरण में पहले ही चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है और आगे की जांच में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

पुलिस के मुताबिक, मामला वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है और विवेचना लगातार जारी है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button