छत्तीसगढ़
Trending

Encounter in Kanker: कांकेर के जंगलों में मुठभेड़, महिला माओवादी ढेर

🔴 कांकेर मुठभेड़ बड़ी खबर

कांकेर, 20 जून 2025 |
जिला कांकेर के थाना छोटेबेठिया क्षेत्र अंतर्गत कोटरी नदी पार ग्राम आमाटोला और कलपर के मध्य जंगल व पहाड़ी इलाके में आज सुबह सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस को माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद DRG और BSF की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर रवाना हुई थी।

🔹 संघर्ष स्थल पर फायरिंग जारी:
सुबह के समय सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों का माओवादियों से आमना-सामना हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हुई। मुठभेड़ अभी भी रुक-रुक कर जारी है।

🔹 एक महिला माओवादी ढेर:
अब तक की जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया है। मौके से उसका शव तथा हथियार बरामद किया गया है।

🔹 इलाके में घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन जारी:
संयुक्त पुलिस पार्टी इलाके को पूरी तरह से घेरकर सर्च ऑपरेशन को आगे बढ़ा रही है। आसपास के गांवों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

🔹 विस्तृत जानकारी अभियान के बाद:
प्रशासन ने बताया है कि मुठभेड़ समाप्त होने के बाद पूरे अभियान की विस्तृत जानकारी पृथक से दी जाएगी।

यह मुठभेड़ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे सुरक्षाबलों के लगातार दबाव और सघन गश्ती अभियान का परिणाम मानी जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button