छत्तीसगढ़
Trending

बीजापुर में एनकाउंटर: जंगल में मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, जवानों ने चारों ओर से किया घेराबंदी – फायरिंग अब भी जारी

बीजापुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक एनकाउंटर में 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि जवानों ने अन्नाराम और मरीमल्ला के जंगलों में नक्सलियों को चारों ओर से घेर लिया है और दोनों ओर से फायरिंग जारी है।

सूत्रों के अनुसार यह मुठभेड़ नक्सलियों की मद्देड एरिया कमेटी से हो रही है। जवानों की टीम मौके पर डटी हुई है और इलाके से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक मारे गए नक्सलियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है

फोर्स अब नक्सलियों के खात्मे की तैयारी में

बस्तर रेंज में नक्सलियों के लगातार मारे जाने के बाद सुरक्षाबल अब पूरी तरह एक्टिव मोड में हैं। फोर्स का फोकस बस्तर के 50 चुनिंदा गांवों पर है, जहां से नक्सलियों की पकड़ खत्म करने की योजना पर काम चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, इस अभियान की शुरुआत बीजापुर जिले से की जा रही है। इसके लिए नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा से डीआरजी के जवानों की 10 से अधिक टीमें गठित की गई हैं। इन जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें अगले आदेश तक ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

हाल के बड़े एनकाउंटर

  • 28 सितंबर: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर कांकेर-धमतरी बॉर्डर के तियारपानी जंगलों में DRG, गरियाबंद और कांकेर पुलिस ने मुठभेड़ में 3 इनामी नक्सलियों को मार गिराया था।
    • मारे गए नक्सली: सीतानदी एरिया कमेटी कमांडर श्रवण, नगरी एरिया डिप्टी कमांडर राजेश और सहयोगी बसंती
    • बरामद हथियार: SLR, .303 राइफल और 12 बोर बंदूक।
  • 22 सितंबर: नारायणपुर के अबूझमाड़ जंगल में सेंट्रल कमेटी के 2 शीर्ष नक्सली, राजू दादा उर्फ कट्टा रामचंद्र रेड्डी और कोसा दादा उर्फ कादरी सत्यनारायण रेड्डी, मुठभेड़ में मारे गए थे। दोनों पर 1.8-1.8 करोड़ का इनाम घोषित था।

सुरक्षाबलों ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में बस्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बड़े ऑपरेशन चलाए जाएंगे, ताकि नक्सल नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button