छत्तीसगढ़
Trending

CG में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 महिला नक्सली ढेर

नारायणपुर,29 अगस्त 2024

नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर स्थित माड़ के क्षेत्र में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है. यह मुठभेड़ सुबह से जारी है. इस मुठभेड़ में जवानों से 3 वर्दीधारी महिला नक्सलियों को मार गिराया है. वहीं घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार सहित नक्सल सामग्री बरामद की गई है.

जानकारी के अनुसार डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त टीम को माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर नक्सल विरोधी गश्त और सर्चिंग के लिए भेजा गया था. इस बीच आज सुबह करीब 8:00 बजे नारायणपुर एवं कांकेर सीमा पर माड़ में सुरक्षाबल और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. जवानों और माओवादियों के बीच लगातार गोलीबारी जारी है. मौके से अब तक 3 वर्दीधारी और हथियार बंद महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. वहीं घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और अन्य नक्सल सामग्री भी जब्त किया गया है. इस मुठभेड़ में सभी जवान सुरक्षित हैं और सर्चिंग अभियान अभी भी जारी है.

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button