छत्तीसगढ़रायपुर
Trending

जनदर्शन में भावुक पल: मुख्यमंत्री साय ने दिव्यांग महिला को दिया बैटरी ट्राइसिकल, आंखों में छलक आए खुशी के आंसू

रायपुर, 08 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान किया। इस अवसर पर जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बैटरी ट्राइसिकल प्रदान किए गए।

जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जनदर्शन में पैरों से चलने में असमर्थ रायपुर शंकर नगर से बिन्दु बीरे उम्र 45 वर्ष को बैटरी चालित ट्रायसायकल प्रदान किया। कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण वे ट्रायसायकल नहीं खरीद पा रही थीं। उनकी समस्या सुनते ही मुख्यमंत्री ने तत्काल बैटरी चालित ट्रायसायकल उपलब्ध कराया।

बैटरी चालित ट्रायसायकल मिलने पर बिन्दु बीरे ने मुख्यमंत्री साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अब कहीं भी आने-जाने में कठिनाई नहीं होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता की प्रशंसा की।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button