राष्ट्रीय

Twitter डील से पीछ हटे एलन मस्क


Twitter नई दिल्ली। टेस्ला के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने शुक्रवार को ट्विटर को खरीदने के लिए हुई 44 बिलियन डॉलर की डील को समाप्त कर दिया है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया कंपनी फेक अकाउंट के बारे में जानकारी देने में विफल रही है। आपको बता दें कि मस्क ने अप्रैल में प्रति शेयर 54.20 डॉलर की पेशकश की थी।

Twitter एलन मस्क के वकीलों ने कहा कि कई बार अनुरोध करने के बाद भी ट्विटर फेक या स्पैम खातों की जानकारी देने में विफल रहा। समझिए कि जवाब देने से मना कर दिया।

Twitter एलन मस्क के प्रतिनिधियों ने कहा, “ट्विटर उस समझौते के कई प्रावधानों का भौतिक उल्लंघन कर रहा है। ऐसा लगता है कि उसने गलत और भ्रामक जानकारी दी जिसकी वजह से एलन मस्क इस डील के लिए आगे बढ़े थे।”

Twitter ट्विटर के चेयरमैन ब्रेट टायलो ने कहा है कि बोर्ड ने विलय समझौते को लागू करने के लिए कानूनी कार्रवाई करने की योजना बनाई है।

Dispatch
Dispatch Desk1

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button