छत्तीसगढ़
Trending

शिक्षा और संस्कार : पद्मश्री अनुज शर्मा ने टोहड़ा में बच्चों को दी शिक्षा की सौगात, वृक्षारोपण कर दिया उज्ज्वल भविष्य का संदेश 🌱📚

बलौदाबाजार। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम टोहड़ा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की।

शाला प्रवेश उत्सव के तहत छात्र-छात्राओं को शिक्षा सामग्री और साइकिल का वितरण किया गया। साथ ही स्कूली बच्चों के साथ वृक्षारोपण भी किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी संदेश दिया गया।

इस अवसर पर मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा, “मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। यह जिंदगीभर की खुशियों का शुभारंभ है। विद्यालय की ओर एक नन्हा कदम, ज्ञान, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य की लंबी यात्रा की शुरुआत है। इससे बच्चों की स्कूल तक पहुंच बढ़ेगी और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।”

धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने शिक्षा को समाज की रीढ़ बताते हुए कहा, “शिक्षा न केवल व्यक्तिगत विकास का माध्यम है, बल्कि एक समृद्ध, सशक्त और संस्कारित समाज की नींव भी है। राज्य सरकार की यह नई पहल शत-प्रतिशत नामांकन और शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एक जनअभियान है। हर बच्चे को मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करना हमारा लक्ष्य है।”

कार्यक्रम में श्री अनिल अग्रवाल, श्री संदीप यदु, श्रीमति स्वाति वर्मा, श्री राम पंजवानी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं और उन्हें प्रेरित किया गया कि वे पढ़-लिखकर अपने गांव और प्रदेश का नाम रोशन करें।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button