जबलपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान कमलनाथ ने शिवराज Government पर लगाया गंभीर आरोप
Government स्मार्ट सिटी के लिए टेलीविजन की नहीं विजन की जरूरत
Government जबलपुर । जबलपुर मध्य प्रदेश की संस्कारधानी है। यह मध्य प्रदेश का महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र भी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा करते हैं। लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि झूठ, घोषणाएं और टेलीविजन से कोई शहर स्मार्ट सिटी नहीं बन जाता, स्मार्ट सिटी के लिए टेलीविजन की नहीं विजन की जरूरत होती है।
Government प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जबलपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यह बात कही। पत्रकार वार्ता से पूर्व कमलनाथ ने ग्वारीघाट में मां नर्मदा का पूजन किया और नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया।
कमलनाथ ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जबलपुर का मास्टर प्लान बनाते समय इस बात का ध्यान रखना होगा कि 2032 में शहर की आबादी कितनी होगी और शहर की जरूरतें किस तरह की होंगी।
तकनीकी भाषा में कहें तो इसे शहर की कैरीइंग कैपेसिटी कहते हैं। लेकिन यह सब बातें शिवराज सिंह चौहान की समझ में नहीं आती और वह झूठ पर झूठ बोलने के सिवा दूसरा कोई काम नहीं करते।
Government कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश पांच राज्यों से घिरा हुआ राज्य है। यहां की अपनी खासियत और जरूरतें हैं। लेकिन मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार में इतना ज्यादा भ्रष्टाचार है कि कोई उद्योगपति मध्य प्रदेश में उद्योग लगाना नहीं चाहता।
Government किसी शहर में एक उद्योग लगता है तो उसके साथ दूसरे अन्य कारोबार भी पैदा हो जाते हैं और इससे रोजगार सृजन होता है। एक उद्योग लगता है तो दूसरा गाड़ी खरीदता है, कोई दुकान खोलता है तो कोई ट्रांसपोर्ट का काम करता है। इस तरह से एक उद्योग के चारों तरफ बहुत सी आर्थिक गतिविधियां संचालित होने लगती है, इससे युवाओं को रोजगार मिलता है। लेकिन शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार के कारण ना कोई उद्योग आता है, ना निवेश आता है और ना युवाओं को रोजगार मिल पाता है।
नाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। इससे 97 लाख लोगों को फायदा पहुंचा। उनकी सरकार किसान कर्ज माफी की दूसरी किस्त जारी करने वाली थी, लेकिन उसके पहले ही सरकार गिर गई।
Government नाथ ने कहा कि 16 महीने बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और तब प्रदेश की स्थिति को बदला जाएगा। आज की स्थिति में प्रदेश बेरोजगारी में नंबर वन है, महिला अत्याचार में नंबर वन, भ्रष्टाचार में नंबर वन है और किसानों की बदहाली में नंबर वन है।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में इस समय चालाकी, नौटंकी, कलाकारी और झूठ की राजनीति भारतीय जनता पार्टी कर रही है। लेकिन जनता भाजपा की इस राजनीति को अच्छी तरह समझ गई है।



