छत्तीसगढ़
Durg Sex Racket Arrest : दुर्ग में होटल मालिक और रिसेप्शनिस्ट गिरफ्तार, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

दुर्ग, 11 फ़रवरी 2026। जिले के छावनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। छावनी स्थित छाया इन होटल में दलालों के जरिए युवतियों को उपलब्ध कराने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापा मारा। कार्रवाई में होटल मालिक घनेश रॉय (56) और रिसेप्शनिस्ट सीता चौधरी (25) को गिरफ्तार किया गया। मौके से दो मोबाइल और 500 रुपए जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दलालों के माध्यम से युवतियों को बुलाकर सेक्स रैकेट संचालित किया।
जांच जारी: पुलिस ने वैधानिक प्रक्रिया अपनाकर जांच शुरू की है और आरोपियों के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।



