छत्तीसगढ़
अफीम की खेती में पकड़े गए दुर्ग के भाजपा नेता विनायक ताम्रकर को निलंबित, पार्टी की छवि धूमिल होने पर हुई बड़ी कार्रवाई

रायपुर, 7 मार्च 2026।दुर्ग जिले के भाजपा नेता विनायक ताम्रकर को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। ताम्रकर पर आरोप है कि उन्होंने अफीम की खेती करते हुए पकड़े जाने के बाद पार्टी की छवि को धूमिल किया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। विनायक ताम्रकर राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक भी रह चुके हैं।
पार्टी की ओर से निलंबन आदेश प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मारकण्डेय ने जारी किया। भाजपा का कहना है कि संगठन और पार्टी की छवि को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।



